Search

 
 
 

डीसी ने ”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी

 
Hazaribag :  राज्यभर में 12 अक्तूबर से आरंभ हो रहे ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के प्रथम चरण का व्यापक प्रचार हो रहा है. समाचार पत्रों के माध्यम से योजनाओं की उपलब्धि और कार्यक्रम की सफलता की जानकारी समस्त जिलेवासियों को प्राप्त हो, इस बाबत 11 अक्तूबर को उपायुक्त नैंसी सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान डीसी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-deputation-of-officers-for-the-success-of-aapki-sarkar-aapke-dwar/">धनबाद:

 ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ की सफलता के लिए हुई अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

दो चरणों में होगा आयोजन

उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि यह पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. इसका प्रथम चरण 12 से 22 अक्तूबर एवं द्वितीय चरण एक से 14 नवंबर तक सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा. इस बार आयोजित होने वाले शिविर में कुछ स्कीम पर विशेष फोकस किया गया है. मसलन : सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड के साथ आधार जोड़ना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, नया हरा राशन कार्ड निबंधन एवं वितरण, राशन कार्ड में लाभुकों का नाम जोड़ना व हटाना, धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों का निबंधन, सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत विकलांगता, जन्म, मृत्यु, जाति, आय, आवास प्रमाण पत्रों का निर्गत करना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मनरेगा कार्य आवंटन, लगान रसीद निर्गत,15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पंचायत अंतर्गत प्रति गांव पांच-पांच जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति आदि हैं. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-state-non-gazetted-employees-federation-welcomed-the-dearness-allowance-increase/">आदित्यपुर

: महंगाई भत्ता वृद्धि का झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही