Search

डीसी ने दिया निर्देश- लंबित पीएम आवास को जल्द करें पूरा समेत गढ़वा की तीन खबरें

Garhwa : डीसी शेखर जमुआर ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने निर्वाचन, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत योजनाएं, पंचायती राज, मनरेगा, आधार सीडिंग, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत खेल मैदान निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, लखपति महिला योजना, कल्याण समेत अन्य योजनाओं की पदाधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने पदाधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया. मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने एंप्लॉयमेंट जेनरेशन, 100 डेज एंप्लॉयमेंट, लंबित योजनाएं, एरिया मॉनिटरिंग, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, आधार एंट्री, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, स्कीम कंप्लीशन की बारी-बारी से समीक्षा की. प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण की समीक्षा कर उपायुक्त ने लंबित निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने उक्त योजना के तहत लगाए गए वृक्ष की अच्छे से देखभाल करने का निर्देश दिया. डीसी ने 16 अक्टूबर को चावल दिवस के दिन अधिक से अधिक लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण कराने का निर्देश दिया. निर्वाचन कार्य की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कई ऐसे मतदाता हैं, जिनका वोटर आईडी कार्ड में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, वैसे मतदाताओं को फॉर्म 8 भरकर कलर फोटोग्राफ करेक्शन कराने को लेकर निर्देश दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार, सिविल सर्जन गढ़वा डॉ. अवधेश सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता अरुण उरांव, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, डीपीएम JSLPS समेत जिला स्तरीय संबंधित वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

डीसी-एसपी ने पदाधिकारियों संग की बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर दिये कई दिशा-निर्देश 

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस-प्रशासन की नजर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-98.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : दुर्गा पूजा को लेकर गढ़वा डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पांडे ने शनिवार को पदाधिकारियों संग बैठक की. डीसी और एसपी ने बैठक में पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण पूर्व से चिन्हित स्थलों पर ही हो. साथ ही पंडालों में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग इंट्री और निकास द्वार बनाएं. डीसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखें. पूजा के दौरान  भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट एवं किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गाने व स्लोगन नहीं बजाये जाएं यह सुनिश्चित करें. अशांति व गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखें. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश सिंह, एसडीपीओ नगर ऊंटारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला स्तर के पदाधिकारीगण एवं कर्मियों समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

बदलते शैक्षणिक माहौल में युवाओं को खुद को ढालना होगा : डीईओ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-133.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Garhwa : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रेहला, डायट गढ़वा में आयोजित एक दिवसीय प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट इंपैक्ट एवं एसएचडब्ल्यूपी से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, प्रशिक्षण संस्थान रेहला डायट के प्राचार्य कैसर राजा, प्रभारी प्राचार्य अलाउद्दीन, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी/ प्रखंड साधनसेवी एवं संकुल साधनसेवी मौजूद रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शैक्षणिक माहौल जिस तीव्र गति से दुनिया में बढ़ रहा है, उसके हिसाब से हमें भी चलना होगा. भारत आईटी का हब बन रहा. युवाओं को आइटी की जानकारी होनी जरूरी है. प्रशिक्षण संस्थान रेहला डायट के प्राचार्य कैसर राजा ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है, जिसके माध्यम से हम समाज में एक नई किरण की उत्पत्ति कर सकते हैं. पुरातन काल से भारत वर्ष अपने नैतिक शिक्षा, अपनी कूटनीति के लिए विश्व प्रसिद्ध है. हमें भी अपनी योग्यता के आधार पर विद्यालयों में कुछ परिवर्तन लाकर बच्चों के गुणात्मक विकास के लिए पहल करने की जरूरत है. प्रभारी प्राचार्य अलाउद्दीन ने कहा कि प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट इंपैक्ट एवं SHWP से संबंधित विशेष जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी को दिखाते हुए सरल एवं सहज तरीकों से दी गई. इसके साथ ही साथ गढ़वा जिले में 3 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले SEAS(State Educational Achievement survey- 2023) से संबंधित वर्ग 3, वर्ग 6 एवं वर्ग 9 के छात्र-छात्राओं का विषय वार उपलब्धि स्तर का सर्वेक्षण किया जाएगा. इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रतिभा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, पूनम श्री, वीरेंद्र प्रसाद, सुनीता कुजूर, विभा रानी, रवि कुमार संकुल साधनसेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, अरविंद चौबे, गुलाम सरवर, अरुण कुमार चौबे, मनोहर चौबे, अजीत तिवारी, चंद्र मौलिकांत तिवारी, सुधीर कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजय प्रसाद, सतीश कुमार धर दुबे, शिव उपाध्याय, सद्दाम खान, मनोज गुप्ता, चंद्रशेखर दुबे, धर्मेंद्र कुमार दुबे, सतीश कुमार द्विवेदी, पवन कुमार गिरी, प्रणव शंकर झा सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-explosive-victory-over-pakistan-hitman-washed-away/">भारत

की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, हिटमैन ने धोया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp