Search

5 साल पहले डीसी ने अतिक्रमण हटाने का दिया था निर्देश, तब से केवल जारी हो रहा नोटिस

अबतक पलामू डीसी के आदेश का नहीं हुआ अनुपालन Hussainabad (Palamu) : हैदरनगर प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित हाईमास्ट  के खंभे पर अंचल अधिकारी (सीओ) राजीव नीरज के आदेश पर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चिपकाया गया है. नोटिस देखने के बाद से लोग दहशत में हैं. हालांकि नोटिस जारी होने के बाद भी लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं. जारी नोटिस में कहा गया है कि 2018 में पलामू डीसी के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था. नोटिस में जिन लोगों का नाम शामिल है, वो अतिक्रमण हटा लें. मगर ना तो अतिक्रमणकारी इसमें रुचि ले रहे हैं और ना ही अंचल कार्यालय की तरफ से कोई कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों ने अंचल के पदाधिकारियों पर वसूली के लिए नोटिस जारी करने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने में अंचल कार्यालय की कोई रूचि नहीं है. केवल लेनदेन के लिए इसे जारी किया गया है. 2018 से अबतक इसे इसीलिए ठंडे बस्ते में डालकर छोड़ दिया गया है. बताते चलें कि हैदरनगर में वर्षों से लंबित अतिक्रमण के मुद्दे पर पलामू डीसी ने 2018 में अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया था. 5 साल बीत जाने के बाद भी हैदरनगर मुख्य पथ, जवाहर पथ समेत पूरे हैदरनगर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया नहीं जा सका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/पलामू-1.jpg"

alt="" width="563" height="755" /> इसे भी पढ़ें : बाहुबली">https://lagatar.in/bahubali-mukhtar-ansari-sentenced-to-10-years-fined-5-lakhs/">बाहुबली

मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp