Search

 
 
 

डीसी को मिली मनरेगा की जिम्मेदारी, ईडी की पूछताछ में कृष्णा ने किया बड़ा खुलासा, ...यहां मौत की गोद में पलती है जिंदगी, 1622 करोड़ का डैम समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीआरडीए के पंचायती राज विभाग में विलय के आलोक में मनरेगा के अंतर्गत जिला कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी जिलों के उपायुक्तों को देने के प्रस्ताव पर सहमति जतायी. साथ ही सामाजिक अंकेक्षण को क्रियाशील करने का निर्देश भी दिया. साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में खनन व्यवसायी कृष्णा साहा ने करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की थी. उसका अवैध खनन मामले के एक अन्य आरोपी पंकज मिश्रा के साथ सीधा कनेक्शन था. कृष्णा ने पंकज मिश्रा को 25 लाख रुपये से ज्यादा का कैश दिया था. साथ ही 10 लाख रुपये मिश्रा के अकाउंट (अकाउंट नं. 23420100000444) में भी ट्रांसफर किए थे. यह खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में खुद कृष्णा साहा ने किया है. ईडी के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. धरती के नीचे दहकती कोयले की आग और ऊपर सुलगती जिंदगी. कुछ ऐसी ही तस्वीर है झरिया कोयलांचल की. यहां रहने वाले लगभग पांच लाख से अधिक परिवारों को उजड़ने का डर सता रहा है लेकिन उन्हें बसाने की चिंता किसी को नहीं. आए दिन यहां भू-धंसान होता है और कोई न कोई आशियाना जमींदोज हो जाता है. कुछ बच जाते हैं तो कुछ मौत के आगोश में समा जाते हैं. वर्षों से कोयले की इस आग पर राजनीति की रोटियां सेकी जा रही हैं लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ. गढ़वा जिले में लगभग 1622 करोड़ की लागत से प्रस्तावित डैम का सपना सरकारों की अनदेखी की भेंट चढ़ता जा रहा है. सोन नदी की सहायक उत्तरी कोयल नदी पर जिस डैम को पांच वर्षों में पूरा करना था, उसमें शिलान्यास के बाद एक ईंट तक नहीं लग सकी है. मामला जिले के भंडरिया प्रखंड में बनने वाले मंडल डैम का है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-11.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-12.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-9.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-10.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/5-8.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-9.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-12.jpg"

alt="" width="1600" height="1240" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही