Search

 
 
 

कोडरमा : डीसी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

 
Koderma : डीसी मेघा भारद्वाज ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग जनता दरबार में पहुंचे और अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनी और जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. जनता दरबार में आपत्ति के बावजूद भी दाखिल खारिज करने, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने, कोडरमा प्रखंड परिसर में निर्माण हो रहे पुस्तकालय भवन की गुणवत्ता की जांच कराने, एनजीओ में महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करने, बिरहोर कॉलोनियों में स्वास्थ्य शिविर लगाने समेत कई मामलों से संबंधित आवेदन आये. ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों की जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : कमलदेव">https://lagatar.in/kamaldev-giri-murder-case-hc-directs-west-singhbhum-sp-to-register-fir-of-late-leaders-sister/">कमलदेव

गिरी हत्याकांड : पश्चिमी सिंहभूम SP को HC का निर्देश – दिवंगत नेता की बहन का FIR दर्ज करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही