Search

 
 
 

जनता दरबार में डीसी ने सुनी फरियाद समेत पलामू की दो खबरें

 
Medininagar : डीसी शशि रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने डीसी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का अनुरोध किया. जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि से संबंधित कई आवेदन आये. जिसे डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया.

पूजा के दौरान अवैध शराब की बिक्री करनेवाले बख्शे नहीं जायेंगे : गौतम कुमार सिंह 

सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

मेदिनीनगर : जिला के एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने भुसही में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर शराब बिक्रेता भागने में सफल रहे. पुलिस ने सुआ, मटपुरही समेत सदर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर जाबा महुआ को नष्ट किया. सदर थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान नशा करने वाले व अवैध शराब की बिक्री करनेवाले बख्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री किसी भी हालत में नहीं करें. पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगा. अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है. उन्होंने कहा कि शराब का सेवन भी लोग नहीं करें। शराब पीते पकड़े गये तो गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर है. पुलिस लगातार गश्त कर क्षेत्रों का मुआयना करेगी. असामाजिक तत्व पकड़े गये तो उन्हें भी जेल भेजा जायेगा. एएसआई अभिमन्यु सिंह ने कहा कि क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस सादे लिबास में भ्रमण करेगी. उन्होंने लोगों को शांति से पर्व मनाने की बात कही. छापेमारी अभियान में एएसआई अभिमन्यु कुमार, जवान निरंजन कुमार, मुन्ना कुमार, प्रवेश कुमार समेत कई बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : कोल्हन">https://lagatar.in/kolhan-university-formation-of-core-committee-for-phd-entrance-examination-and-admission/">कोल्हन

विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश परीक्षा और एडमिशन के लिए कोर कमेटी का गठन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही