Search

 
 
 

Bokaro News: डीसी ने जनता दरबार में सुनी 28 लोगों की शिकायतें

समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना.

Uploaded Image

कार्यक्रम के दौरान प्राप्त कुल 28 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विद्युत, कल्याण, आपूर्ति, सांख्यिकी एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर विस्तार से विचार किया. 


उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. सभी मामलों का समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही