Search

 
 
 

रामगढ़: डीसी ने की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

 
Ramgarh: जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार की उपस्थिति में  जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई थी. बैठक के दौरान डीसी व एसपी के द्वारा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्य की समीक्षा की गई. चुट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन यथा लाइट व्यवस्था, रोड एलाइनमेंट, साइनेज बोर्ड आदि नहीं करने पर उपायुक्त ने एनएचएआई पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. उपायुक्त ने सड़क दुर्घटना होने पर एनएचएआई पदाधिकारियों का नाम भी प्राथमिकी में शामिल करने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए घाटी में चिन्हित ब्लैक स्पॉट आदि पर बालू के बैग्स लगाने आदि कार्यों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सड़क दुर्घटना होने के मद्देनजर पीसीआर वाहनों एवं सभी थानों में फर्स्ट एड किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पेट्रोल पंप पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित विद्यालयों द्वारा क्षमता से अधिक बच्चों को बसों में बैठाने पर विशेष ध्यान देने एवं उन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इन सब के अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा वाहन जांच अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन, ब्लैक स्पॉट चिंहितिकरण, स्पीड गन, हाईमास्ट लाइट, सड़क मरम्मती आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-house-is-now-an-election-issue-delhi-police-stopped-aap-leaders-they-sat-on-dharna-bjp-released-the-inside-video/">CM

हाउस अब चुनावी मुद्दा, दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं को रोका, धरने पर बैठे, भाजपा ने अंदर का वीडियो जारी किया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही