Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: विस चुनाव की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक

Latehar: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने चुनाव के मद्देनजर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त ने कहा कि विधानसभा चुनाव के सफल संचालन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने की दरकार है. उन्होंने सभी चुनावी प्रक्रियाओं को साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने की बात कही. आ दर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी सभी अधिकारियों को देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इसका पालन कराना जरूरी है. उपायुक्त ने मतदाताओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी मतदान केंद्रों का पुनः विश्लेषण करने का निर्देश दिया. उन्होंने चुनाव स्थल, मत पेटिकाओं को ले जाने के लिए वाहनों की आवाजाही, प्रशिक्षण एवं नामांकन की प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखने को लेकर निर्देशित किया. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उपविकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक प्रवीण गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार समेंत विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी व कर्मी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत

सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही