Search

 
 
 

डीसी ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर की बैठक

राज्य स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला समाहरणालय में बैठक की. इसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए.
 

Ranchi : राज्य स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला समाहरणालय में बैठक की. इसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए.

Uploaded Image

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि समारोह की तैयारी समय पर और अच्छे तरीके से पूरी होनी चाहिए ताकि कार्यक्रम भव्य और सफल हो. उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए संबंधित विभाग पूरी जिम्मेदारी से काम करें.

 

सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौजूद रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके. उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग रोज अपने काम की समीक्षा करें और तय समय में सभी तैयारी पूरी कर लें.

 

बैठक के बाद उपायुक्त भजंत्री ने मोरहाबादी मैदान जाकर तैयारी की स्थिति देखी. उन्होंने सफाई, मंच निर्माण, बिजली, पानी, सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही