Search

दुर्गा पूजा को लेकर डीसी ने की बैठक, संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश

Koderma : समाहरणालय सभागार में डीसी मेघा भारद्वाज ने आगामी त्योहारों को लेकर जिले के एसपी, एसडीएम, वरीय पदाधिकारी व अंचल अधिकारी/थाना प्रभारी के साथ बैठक की. बैठक में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर डीसी ने जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए की गई तैयारियों, शांति समिति, सांप्रदायिक सद्भाव में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान और कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ/शराब से संबंधित मामले त्योहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई एवं सुगम यातायात के संबंध में चर्चा की गई.

संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें : डीसी

डीसी ने जिले में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी पंडालों की जानकारी ली. साथ ही संवेदनशील स्थानों की जानकारी लेते हुए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने को कहा. किसी भी छोटी से छोटी घटना की सूचना तत्काल पदाधिकारियों को दें. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर पूजा के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण करें. सभी बीडीओ और सीओ को थाना से समन्वय स्थापित कर पूजा पंडालों और विर्सजन के रूट का निरीक्षण करने के निर्देश दिये. डीसी ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पूजा समिति के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और वॉलंटियर की प्रतिनियुक्ति करने को कहा. साथ ही शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई कराने का निर्देश नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच को दिया गया. उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखेंगे

डीसी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण या आपत्तिजनक पोस्ट डालकर अथवा अफवाह फैला कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये. साथ ही सभी धार्मिक स्थलों की लगातार निगरानी रखने और हुड़दंगियों से निपटने के लिए कारगर कदम उठाते हुए विधि-व्यवस्था हर हाल में चुस्त और दुरुस्त बनाये रखने पर जोर दिया. मूर्ति विसर्जन जुलूस के मार्गों में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों और विवादास्पद क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिये.

नियंत्रण कक्ष पुलिस पदाधिकारी व बल की तैनाती

इसके अलावा जिले में नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति करने और प्रत्येक घटित घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों को देने का निर्देश दिया.

ट्रैफिक व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रहे

डीसी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को जिला के संवेदनशील जगहों को चिन्हित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क बनाये रखते हुए सघन गश्ती और चेकिंग करने का निर्देश दिया है. पूजा स्थलों तक जाने वाले रास्तों पर समुचित ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़-भाड़ वाले पंडालों के निकट रौशनी युक्त और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-naxalites-set-on-fire-four-vehicles-engaged-in-railway-line-construction-work/">हजारीबाग

: रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//