Search

 
 
 

हजारीबाग: डीसी ने की छात्रवृति समिति की बैठक, दिये निर्देश

 
Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने जिला स्तरीय छात्रवृति समिति की बैठक की. बैठक में ई-कल्याण पोर्टल पर विभिन्न कारणों की छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की गयी. इसमें यह बात सामने आयी कि आय प्रमाण पत्र में वांछित विवरण अंकित न होना, पढ़ाई/पाठ्यक्रम का शैक्षणिक सत्र का स्पष्ट उल्लेख न होना और अंक प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ कारणों से लगभग 7840 आवेदन लंबित पाए गए. डीसी ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि छात्रों के लंबित और गड़बड़ आवेदनों को सुधार कर पोर्टल पर प्रमाणपत्रों को अपडेट करने में संबंधित शिक्षण संस्थान पहल करे. वांछित प्रमाण पत्रों के लिए संस्थान अपनी वेबसाइट, नोटिस बोर्ड और व्हाट्सएप माध्यमों से छात्रों को सूचित करे. इसे भी पढ़ें– पंजाब">https://lagatar.in/pm-security-lapse-in-punjab-scs-inquiry-committee-said-firozabad-ssp-responsible-report-will-be-sent-to-center/">पंजाब

में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक : SC की जांच समिति ने कहा, फिरोजाबाद के एसएसपी जिम्मेवार, रिपोर्ट केंद्र को भेजी जायेगी
डीसी ने कहा कि अग्रणी बैंक प्रबंधक को आधार लिंक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में शिविर लगाकर विद्यार्थियों के बैंक खाता से आधार लिंक करने के लिए शिविर आयोजित करे. उन्होंने सभी संस्थान प्रमुखों के माध्यम से लंबित मामलों का निराकरण करते हुए 10 दिनों में योग्य विद्यार्थियों की अनुशंसा व उनकी सूची जिला कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leader-supriyos-big-blow-said-what-the-governor-does-not-know-bjp-mp-knows-it-is-a-challenge-to-constitutional-institutions/">झामुमो

नेता सुप्रियो ने कहा- जो बात राज्यपाल को नहीं मालूम, वह भाजपा के सांसद को पता है, यह संवैधानिक संस्थाओं के लिए चुनौती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही