Search

 
 
 

डीसी ने की बैठक, बरलांगा-कसमार सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश समेत रामगढ़ की 2 खबरें पढ़ें

 
 एनएचआई को चुट्टूपालू घाटी में एंबुलेंस, क्रेन की व्यवस्था रखने का निर्देश Ramgarh : आधारभूत संरचना एवं विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को लेकर बुधवार को डीसी माधवी मिश्रा ने समाहरणालय सभाकक्ष में एक समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान डीसी ने बरलांगा-कसमार सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा की. कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने एवं शत प्रतिशत मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने सांडी-रजरप्पा मार्ग में बाकी बचे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. चुट्टूपालू घाटी में सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर डीसी ने एनएचआई के अधिकारियों को एंबुलेंस, क्रेन सहित आकस्मिक परिस्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीसी ने जुडको, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, टिस्को, सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी की. साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. डीसी ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित की गई जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. डीसी ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के बाद मामलों पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया.

चितरपुर उपडाकघर में लगा मेला, योजनाओं की दी गई जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/14-3-300x200.jpg"

alt="चितरपुर उपडाकघर में लगा मेला" width="300" height="200" />चितरपुर उपडाकघर में डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा ने महा लॉगिंग डे के उपलक्ष्य में मेला का आयोजन किया. मेले में उपडाकघर में आनेवाले ग्राहकों को डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा के बारे में जानकारी दी गई. डाक सहायक रविशंकर राय ने कहा कि यह योजना देश की सबसे पुरानी बीमा योजना है. अब चितरपुर उपडाकघर में आनेवाले सभी लोगों को योजना की जानकारी दी जायेगी और बीमा कराया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले सभी लोगों तक बीमा का लाभ पहुंचाना, इस योजना का लक्ष्य है. इस योजना में कम प्रीमियम देकर अधिक से अधिक बोनस प्राप्त कर सकते हैं. रविशंकर राय ने कहा कि डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा के बारे में अब लोगों के घर-घर जाकर बताया जायेगा. मेला में मुख्य रूप से पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार नायक, रवि पासवान, संजू कुमारी, अभयराज सिंह, सुनील कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-bulldozer-on-the-well-of-death-officers-are-imposing-responsibility-on-each-other/">फॉलोअप

: मौत के कुएं पर चला बुलडोजर, अधिकारी एक-दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही