Search

 
 
 

चतरा: डीसी ने की शांति समिति की बैठक, दिये निर्देश

 
Chatra: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय की अध्यक्षता में दुर्गापूजा, दीपावली, छठ त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई. इसमें उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को त्यौहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया. साथ ही बैठक में लिए गए निर्णय का पालन कराने को कहा गया. इस दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक कुछ रास्ते को वन-वे करने, विसर्जन जुलूस का समय सीमा तय करने, सफाई कर्मी नियुक्त करने, बैरिकेडिंग, लाइट/पेयजल की व्यवस्था करने समेत अन्य सुझाव दिए गए. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी से प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक एवं लाइसेंसी/गैर लाइसेंसी पंडालों की जानकारी ली गई. त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य के रूप में जिला के गणमान्य नागरिक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

क्या-क्या निर्देश दिए डीसी-एसपी ने

उपायुक्त ने पूजा समिति/मंदिर प्रबंधन समिति से अपील की कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अपने स्तर से लगाएं. पंडालों में दो निकासी द्वार महिला एवं पुरुष, अग्निशामक, पूजा पंडाल में वोलेंटियर, पंडाल में बिजली कनेक्शन लेकर अच्छे से प्लास्टिक कोटेड तार लगाएं. पंडालों में कचरें न फैलाएं. किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ पंडालों में न रखें. सभी पंडालों में फर्स्ट एड किट जरूर रखें. समय का खयाल रखते हुए नियम का पालन कर दुर्गा पूजा त्योहार मनाएं. वहीं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी करने एवं अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े. किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया एवं किसी को भी कानून हाथ में न लेने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-congress-nyay-yatra-from-october-23-eye-on-delhi-assembly-elections/">राहुल

गांधी की कांग्रेस न्याय यात्रा 23 अक्टूबर से, दिल्ली विधानसभा चुनाव पर नजर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही