Search

 
 
 

Saraikela News: डीसी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. उपायुक्त ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

जनता दरबार में मत्स्यजीवी समिति के प्रतिनिधियों ने तालाब बंदोबस्ती की बढ़ी हुई दरों पर पुनर्विचार करने की मांग की. वहीं कुचाई प्रखंड के बेरासीसीरूम गांव के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तारों को बदलकर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी.

 

Uploaded Image

 

खरसावां के शहीद पार्क के नियमित रखरखाव, आम दिनों में पार्क को लोगों के लिए खोलने तथा शहीद चौक के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने की मांग भी उपायुक्त के समक्ष रखी गई. इसके अलावा तमोलिया-कपाली मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण और आदित्यपुर क्षेत्र में रैयती भूमि के रास्ते से जुड़े विवाद के समाधान की भी मांग की गई.

 

जनता दरबार में सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं. ईचागढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन नहीं होने की समस्या उठाई गई. वहीं कुछ लाभुकों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच महीने से मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है.

 

उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी, त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करें और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक देरी के उपलब्ध कराया जाए.

 

जिला प्रशासन के अनुसार, साप्ताहिक जनता दरबार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है. इससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ लोगों को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर भी मिल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही