Search

साहिबगंज में डीसी ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस का शुभारंभ

उपायुक्त ने खुद एल्बेंडाजोल की दवा खाकर लोगों को किया प्रेरित

Sahibganj : उपायुक्त राम निवास यादव ने 20 सितंबर को आदर्श कन्या +2 उच्च विद्यालय पोखरिया में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मोटे से मोटा पेड़ भी दीमक लगने सूख कर मर जाता है. अगर किसी जानवर में कीड़ा लगता है तो उसकी भी मृत्यु हो जाती है. ठीक उसी तरह अगर किसी व्यक्ति के पेट में कीड़ा हो जाए तो उसका विकास भी रुक जाता है. मौके पर उपयुक्त ने स्वयं कृमि की दवा खाकर कहा कि एल्बेंडाजोल की दवा पूरी तरह से सुरक्षित है. इसका कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ता है. इसके माध्यम से हम बच्चों को कृमि मुक्ति कर सकते हैं.

01 से 19 साल के लोगों को खिलाई जा रही एल्बेंडाजोल दवा 

इसके पहले उपायुक्त राम निवास यादव, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, सीएस डॉ0 अरविंद कुमार आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम के तहत जिलेभर के 01 से 19 साल के लोगों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है. इसमें 01 से 05 वर्ष तक की आयु के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में व 5 से 19 साल के लोगों को विद्यालय में दवा खिलाई जा रही है. इसके अलावा 29 सितंबर को मॉप उप राउंड के तहत छूटे हुए बच्चों को भी दवा खिलाई जाएगी. यह">https://lagatar.in/bokaro-many-trains-including-jan-shatabdi-stopped-due-to-kudmi-movement/">यह

भी पढ़ें:  बोकारो : कुड़मी आंदोलन से जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रुकीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//