Search

 
 
 

देवघर के न्यू सदर अस्पताल में DC ने किया ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन

 

अस्पताल परिसर में है रेडक्रॉस बिल्डिंग

Deoghar: इंटरनेशनल रेडक्रॉस डे के अवसर पर देवघर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा ऑक्सीजन बैंक शुरू किया गया. इसका उद्घाटन उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा देवघर के न्यू सदर अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रॉस बिल्डिंग में किया गया. उद्घाटन के बाद DC ने ऑक्सीजन बैंक की विधिवत शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 09608781881 और 07061245744 भी जारी कर दिया.

मरीजों को होगा लाभ

DC ने कहा कि झारखंड में यह एक अनूठा पहल है. रेडक्रॉस देवघर यूनिट एक बेहतर टीम है. इस यूनिट ने मेगा ब्लड डोनेशन कैंप कर के रिकॉर्ड रक्तदान किया है. इससे देवघर का मान पूरे राज्य में बढ़ा है. वैसे ही ऑक्सीजन बैंक के जरिये यह यूनिट लोगों की जान बचाने का कार्य करेगी.

सराहनीय प्रयास

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने ऑक्सीजन बैंक के संचालन में सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया. इस सराहनीय प्रयास के लिए टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस देवघर शाखा हमेशा ही जरूरत के समय लोगों के हित में खड़ी रहती है. वर्तमान में ऑक्सीजन की काफी मांग है. ऐसे समय में ऑक्सीजन देने के लिए सोसायटी ने जो पहल की है वह सराहनीय है. इस दौरान एक मरीज को फ्लोमीटर और ब्रीथिंग मास्क देकर बैंक का संचालन शुरू किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही