Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने नगर निकाय व जुस्को के अधिकारियों संग शहर के सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
उपायुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, नगर निकाय एवं जुस्को प्रतिनधि को दिया कमियां दूर करने का निर्देश सार्वजनिक स्थानों एवं घठ घाटों पर पटाखे नहीं फोड़ने तथा पानी में नहीं थूकने की अपील की. Jamshedpur : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों पर प्रशासनिक इंतजामों को मूर्त रूप दिया जा रहा है. इसी क्रम में उपायुक्त सूरज कुमार ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस व मानगो नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले दोमुहानी, मानगो पुल के नीचे छठ घाट, मरीन ड्राइव, चेपा पुल आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निकायों की ओर से की गई तैयारियां देखीं. जहां-जहां उन्हें कमियां नजर आयी, उन्हें हर हाल में दूर करने का निर्देश दिया. इस दौरान जुस्को और निकाय के विशेष पदाधिकारियों को घाट पर लाइटिंग, माइकिंग, पर्याप्त संख्या में छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन और नदी का वैसा भाग जहां पानी की अधिकता हो वहां सूचना लगाने के लिए कहा. उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा त्योहार को लेकर पहले ही गाइडलाइन जारी किया गया है. उसका पालन कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही