Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने धनबाद सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. हर दिन कोरोना के नये मरीज मिल रहे हैं. सोमवार को डीसी उमा शंकर सिंह ने अपनी टीम के साथ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. डीसी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने अस्पताल में उपकरणों की उपलब्धता, जीवन रक्षक दवाइयों के स्टॉक और अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता की  भी विस्तृत समीक्षा की. उमा शंकर सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में बुधवार से 60 आईसीयू सपोर्टेड बेड उपलब्ध किये जायेंगे. डीसी ने कहा कि कोरोना के नये स्ट्रेन में मरीजों को ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है.

मरीजों को उचित उपचार के लिए तत्पर जिला प्रशासन

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उचित उपचार की व्यवस्था कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है. आधुनिक सुविधाएं और जीवन रक्षक दवाइयां और 60 आईसीयू सपोर्टेड बेड की भी व्यवस्था की जायेगी. .

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही