Search

 
 
 

DC ने कांके प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

 
Ranchi : रांची डीसी ने शनिवार को कांके प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया. इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा भी की. इसके साथ ही कांके सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का भी निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अलग-अलग विभागों को भूमि हस्तांतरण, अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त द्वारा की गई. जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी लेने के साथ-साथ उपायुक्त ने कर्मियों को कार्यशैली को और बेहतर बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए. साथी कई और योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शिलवंत कुमार भट्ट, अंचल अधिकारी दिवाकर प्रसाद सहित प्रखंड और अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारी, कर्मी, अभियंता,पंचायत सचिव, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी, ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही