Search

डीसी ने रामगढ़ कॉलेज का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश

Ramgarh : रामगढ़ उपचुनाव की मतगणना बुधवार को होगी. तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा रामगढ़ कॉलेज पहुंची. निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर डीसी माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडे ने मतगणना को लेकर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों/अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को संयुक्त रूप ब्रीफ कर महत्वपूर्ण जानकारी दी. मौके पर डीसी ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए. बिना वैद्य पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को अंदर न जाने दें. मतगणना को लेकर संभावित भीड़ को देखते हुए दंडाधिकारियों एवं अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया. डीसी-एसपी ने सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सजग रहकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. मौके पर डीसी-एसपी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो यह सभी सुनिश्चित करें. बता दें कि रामगढ़ कॉलेज में सुबह के 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. मतगणना के लिए रामगढ़ कॉलेज में कुल 3 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं. तीनों मतगणना कक्ष में कुल 40 टेबलों पर मतगणना की जाएगी.

मतगणना स्थल के आसपास धारा 144 लागू

शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हो इसको लेकर जिला प्रशासन सजग है. मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी. इसको लेकर एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन ने पत्र जारी कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp