Search

 
 
 

लातेहार: डीसी ने किया मतगणना केंद्र व वज्रगृह का निरीक्षण

 
Latehar: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज, लातेहार स्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और अन्य व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा कॉलेज में स्थित कमरों, पार्किंग व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को वज्रगृह सह मतगणना केंद्र नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं पेयजल, शौचालय तथा विद्युत अन्य सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन आदि मौजूद थी. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-massive-explosion-near-crpf-school-in-prashant-vihar-fsl-team-engaged-in-investigation/">दिल्ली

: प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाका, FSL की टीम जांच में जुटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही