Search

 
 
 

डीसी ने सभी निर्वाची कोषांगों की पूरी व्यवस्था का किया निरीक्षण

 
Ranchi: डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने शनिवार को सभी जिला निर्वाची कोषांगों का निरीक्षण किया. डीसी ने निरीक्षण क्रम में निर्वाची कोषांगों की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप कराए. डीसी ने आर.ओ. सेल 63 रांची, 64 हटिया, 65 कांके, 66 मांडर का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्वाची पदाधिकारियों से अभ्यर्थियों से लिए जाने वाले और अभ्यर्थियों को देने वाले सामग्री की व्यवस्था का रिव्यू किया. उन्होंने सी.सी.टीवी के बारे में जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान चेक लिस्ट के बारे में जानकारी, आगन्तुक के बैठने लिए प्रतीक्षा कक्ष के बारे में जानकारी ली. पूरे निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतुष्टी जाहिर की. इस दौरान सभी पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाची सेल के सभी कर्मी उपस्थित पाए गए. इसे भी पढ़ें - चुनाव">https://lagatar.in/nda-will-contest-elections-together-and-will-also-form-government-himanta-biswa-sarma/">चुनाव

एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनाएगा : हिमंता बिस्वा सरमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही