Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का डीसी ने किया निरीक्षण

Ramgarh : छत्तरमांडू रामगढ़ स्थित निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का मंगलवार को रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया. इस दौरान सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, रामगढ़ संजय कुमार ने डीसी को ईवीएम वेयरहाउस के निर्माण के तहत अब तक हो चुके कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. मौके पर डीसी ने ईवीएम वेयरहाउस के कार्यालय कक्ष, सुरक्षा कक्ष, लोडिंग-अनलोडिंग एरिया, मल्टीपरपज हॉल, ईवीएम स्टोर रूम आदि का निरीक्षण कर गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं डीसी ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल कुमार, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल संजय कुमार, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र, एसएमपीओ विक्रम सोनी, जिला जनसंपर्क कार्यालय से नीतीश कुमार पासवान सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinets-decision-jharkhand-combined-entrance-competitive-board-is-responsible-for-determining-entrance-and-fees-in-b-ed-colleges/">झारखंड

कैबिनेट का फैसला : बीएड कॉलेजों में एंट्रेंस और फीस निर्धारण का जिम्मा झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव बोर्ड को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही