Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का डीसी ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Ramgarh : छत्तरमांडू, रामगढ़ स्थित निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने ईवीएम वेयरहाउस के कार्यालय कक्ष, सुरक्षा कक्ष, लोडिंग-अनलोडिंग एरिया, मल्टीपरपज हॉल, ईवीएम स्टोर रूम आदि का निरीक्षण कर आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के दौरान वेयरहाउस का इस्तेमाल करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. वहीं उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के सुनिश्चित कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान वरीय पदाधिकारी निर्वाचन समन्वय कोषांग सह अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल कुमार, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल संजय कुमार, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/the-goal-for-which-you-took-up-guns-now-achieve-it-through-government-schemes-hemant/">जिस

लक्ष्य के लिए आपने बंदूकें उठायी, अब उसे सरकारी योजनाओं से हासिल करें- हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही