Search

 
 
 

रामगढ़: डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

 
Ramgarh: झारखंड अधिविध परिषद के वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. डीसी व एसपी द्वारा राधा गोविंद पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. मौके पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया. साथ ही उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरे आदि का भी जायजा लिया गया. उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों सहित परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने झारखंड अधिविध परिषद द्वारा जारी नियमावली का अक्षरशः से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – माघ">https://lagatar.in/cm-yogi-held-a-meeting-with-officials-regarding-magh-purnima-bath-lashed-out-at-those-raising-questions-on-mahakumbh/">माघ

पूर्णिमा स्नान को लेकर अधिकारियों के साथ CM योगी ने बैठक की, महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों पर बरसे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही