Search

 
 
 

लोहरदगा: डीसी ने किया छात्रावास का निरीक्षण, दिए निर्देश

 
Lohardaga: उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने मंगलवार को किस्को प्रखंड में नीति आयोग योजना मद अंतर्गत 1.71 करोड़ रुपये की राशि से निर्मित 45 बेड और छात्रावास के इंडोर जिम का निरीक्षण किया. इसका निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लोहरदगा द्वारा किया गया है. उपायुक्त ने जिम में इस्तेमाल किये गये उपकरणों का भी अवलोकन किया. मौके पर डीसी ने कल्याण छात्रावास किस्को में किये गये अन्य कार्यों के प्रगति की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता को दिये. डीसी ने प्रखंड में संचालित प्रखंंडस्तरीय पुस्तकालय के अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली और भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. इस बीच भ्रमण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी किस्को, संबंधित विभाग के अभियंतागण आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/sambhal-incident-is-sad-and-against-the-basic-spirit-of-the-constitution-tejashwi/">तेजस्वी

ने योगी पर साधा निशाना, किसी प्रदेश का सीएम जब विध्वंसकारी नारे लगाये तो समझों वह…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही