Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में होने वाले मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल का डीसी ने किया निरीक्षण

Ranchi: 28 दिसंबर को नामकुम के कुटियाती चौक स्थित आर्मी मैदान में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. गुरुवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ राज्यस्तरीय कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. इस दौरान आवश्यक तैयारी का निरीक्षण करते हुए संबंधित सभी अधिकारियों को सभी तैयारी समय से पूरा कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कार्यक्रम वाले दिन आवागमन के बेहतर इंतजाम कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार आवागमन कि समस्या ना हो. इस कार्यक्रम में लगभग चार लाख महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है. मौके पर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, सिटी एसपी राजकुमार मेहता समेत जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे. बता दें कि 28 दिसंबर को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान की चौथी किस्त और 2500 की पहली किस्त देंगे. जानकारी के अनुसार, लगभग 3.5 लाख महिलाओं के खाते में 28 दिसंबर को 2500 रुपए मंईयां सम्मान की राशि भेजी जाएगी. डीसी ने लाभुकों के आवागमन, उनके बैठने, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग आदि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/out-of-135-direct-ias-of-jharkhand-cadre-only-32-have-domicile/">झारखंड

कैडर के 135 डायरेक्ट IAS में से सिर्फ 32 के पास डोमेसाइल

व्यापक पैमाने पर फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती

कार्यक्रम संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो और विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए व्यापक पैमाने पर फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

वाहनों के लिए रुट चार्ट निर्धारित

कार्यक्रम में लाखों लाभुक शामिल होंगे. विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के रुट चार्ट निर्धारित किया गया है। जो रिंग रोड़ से वाया खरसीदाग कुटीयातू मोड़ से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर रहेगा एवं वी.वी.आई.पी. एवं वी.वी.आई.पी. सदाबहार चौक नामकुम से होते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे.

चयनित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण

डीसी ने लाभुकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए चयनित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया और तमाम तरह की व्यवस्थाओं को देखा गया. इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान, पुलिस अधीक्षक शहर रांची राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची रविशंकर मिश्रा, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय, थाना प्रभारी नामकुम, नगर निगम के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -ICC">https://lagatar.in/icc-took-action-against-virat-kohli-fined-him-20-percent-of-his-match-fee/">ICC

ने विराट कोहली पर लिया एक्शन, लगाया मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही