Search

 
 
 

डीसी ने यक्ष्मा केंद्र व सिविल सर्जन कार्यालय का किया निरीक्षण

 
Ranchi : रांची डीसी राहुल सिन्हा ने सोमवार को जिला कुष्ठ निवारण केंद्र, यक्ष्मा केंद व सिविल सर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, रांची के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि भूषण खलखो, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी एआर मुस्तफी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ साबरी, डीआरसीएचओ अमिम मांझी और डीपीसी राकेश राम समेत सभी अधिकारी मौजूद थे.

सभी शाखाओं का किया अवलोकन

डीसी ने सिविल सर्जन कार्यालय में लेखा शाखा, आयुष्मान शाखा, पीसीपीएनडीटी शाखा, गंभीर बीमारी सेल, स्थापना शाखा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग शाखा में संबंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए सआवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.डीसी ने अधिकारी से रांची जिले में टीबी कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्धियां की जानकारी मांगी. डीसी ने ओल्ड एज होम, अनाथालय, कस्तूरबा विद्यालय, बालिका आवासीय विद्यालय आदि में स्वास्थ्य शिविर लगाते हुए सभी बीमारियों की पहचान कर ससमय उपचार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया. डीसी ने कुष्ठ निवारण कॉलोनी का भ्रमण कर कुष्ठ रोगी की वस्तुस्थिति जानने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-police-seized-illegal-sand-laden-tractor/">रांचीः

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही