Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: डीसी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, SIR अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. बुधवार को उपायुक्त ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. बुधवार को उपायुक्त ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता गणना प्रपत्रों के सत्यापन और डिजिटाइजेशन का काम तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए.

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मतदान केंद्र संख्या-345 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर समेत कई बूथों पर पहुंचे. यहां उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और बीएलए-2 से प्राप्त मतदाता गणना प्रपत्रों की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही यह भी देखा कि प्रपत्रों का सत्यापन और डिजिटाइजेशन किस गति से चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान पाया कि कुछ कार्य अभी लंबित हैं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शेष गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन जल्द से जल्द पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के विवरण की सावधानीपूर्वक जांच की जाए, ताकि मतदाता सूची तैयार करने में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और पूरी प्रक्रिया समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके.

 

उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश भी दिया. उपायुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए. सभी पात्र लोगों तक पहुंच बनाकर उनका विवरण सही तरीके से दर्ज किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन तैयार हो सके.

 

निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, एईआरओ अमित श्रीवास्तव समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि SIR-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्तर पर लगातार निगरानी और समीक्षा की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही