Search

 
 
 

हजारीबाग: डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

 
Hazaribagh: उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का अनुरोध किया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में जगदीशपुर पंचायत के रहने वाले दिव्यांग दिलीप सिंह और नवादा पोस्ट के ग्राम चरनखिया निवासी दिव्यांग जुगेश्वर मिस्त्री ने उपायुक्त से ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. पदमा प्रखंड के संतोष भुइयां ने उपायुक्त से वन अधिकार पट्टा का लाभ देने का अनुरोध किया. कोर्रा थाना क्षेत्र के कानेश्वर यादव और कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ओम प्रकाश ठाकुर ने उपायुक्त से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की गई. बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के चैपतलाल ने उपायुक्त से अंचल बरकट्ठा नामान्तरण वाद स्वीकृति के पश्चात लगान भुगतान कराने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें - चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-calling-the-appointment-of-manjunath-bhajantri-as-ranchi-dc-a-violation-of-hc-order/">चुनाव

आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा-भजंत्री को रांची डीसी बनाना HC के आदेश का उल्लंघन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही