Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं, SIR पर अफवाह से बचने का दिया संदेश

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. डीसी आलोक कुमार ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शिकायतें सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Uploaded Image

लोगों की फरियाद सुनते डीसी

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, भू-अर्जन विभाग तथा मंईयां सम्मान योजना से जुड़े प्राप्त हुए. उपायुक्त ने कहा कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

जनता दरबार के दौरान नेपाल मूल की एक महिला भी अपनी शिकायत लेकर पहुंची. महिला ने बताया कि उनकी शादी महिजाम में हुई है और उनका एक 9 वर्षीय बच्चा भी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर यह कहकर डरा रहे हैं कि उन्हें भारत से वापस नेपाल भेज दिया जाएगा.

 

इस पर उपायुक्त आलोक कुमार ने महिला को स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि उन्हें डरने या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्रचलित व्यवस्था के तहत नेपाल के नागरिक भारत में रह सकते हैं और रोजगार भी कर सकते हैं. केवल भारतीय नागरिकता प्राप्त होने तक उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होगा. उन्होंने यह भी बताया कि यदि महिला भारतीय नागरिकता लेना चाहती हैं तो निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं.

 

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर या किसी अन्य विषय को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी जानकारी के लिए केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और भ्रामक बातों से बचें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही