Hazaribagh: उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना. उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं के बाबत कहा कि इनकी परेशानियों को हल करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जनता दरबार में शहरी सहित विभिन्न प्रखंडों से 20 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित कर समाधान की मांग की. इसमें मकान मुआवजा, रोजगार, गंभीर बीमारी में मदद, ऑनलाइन रसीद, लंबित म्यूटेशन, प्रमाणपत्र, आवास, सेवानिवृत्ति पावना, राशनकार्ड, बकाया मानदेय, अवैध कब्जा, अवैध कब्जा, धोखाधड़ी इत्यादि मामले शामिल थे. मौके पर हरहद थाना मुफस्सिल के मो. कौशन आलम जमीन के मामले लेकर आये. कौशन ने उनकी भूमि का जालसाजी से दस्तावेज बनाकर जबरन जमीन हथियाने एवं जान से मारने की धमकी दूसरे पक्षकार द्वारा दिये जाने के संबंध में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. इस पर उपायुक्त ने तत्काल अंचलाधिकारी सदर को जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस क्रम में इचाक बरवां की रिता देवी ने भारी बारिश में कच्चा मकान गिर जाने से बेघर होने के बाबत आवेदन देकर आपदा मुआवजा की मांग करते हुए राहत प्रदान करने का अनुरोध किया. इस पर उपायुक्त ने अंचलाधिकारी इचाक को जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने समाधान के दिये निर्देश
जनता दरबार में जोगीडीह ईचाक की पिंकी देवी ने रोजगार उपलब्ध कराने, टाटीझरिया के अंकित ने गंभीर बीमारी पर आर्थिक सहायता, इचाक के ईश्वर प्रजापति ने ऑनलाइन रसीद, महेश कुमार दारू ने लम्बे समय से म्यूटेशन लंबित होने, रिंकी देवी इचाक ने पति के मृत्यु प्रमाणपत्र, चुरचू की गीता देवी ने अबुआ आवास, विष्णुगढ़ के महादेश गोप ने सेवानिवृति के पश्चात लंबित पावना भुगतान, मंजु कुमारी डीपूगढ़ा ने मानदेय भुगतान, कुम्हार टोली के सुमा वर्मा ने धोखाधड़ी, किसान फुटकर विक्रेता हजारीबाग ने कटकमसांडी बाजार परिसर में गुमटी अतिक्रमण हटाने आदि से संबंधित आवेदन दिये. मौके पर आये सभी आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जांचोपरांत उचित एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-met-amit-shah-discussion-in-political-circles-presidents-rule/">पश्चिम
बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा… लगेगा राष्ट्रपति शासन ! [wpse_comments_template]
Leave a Comment