Garhwa : डीसी शेखर जमुआर ने शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. डीसी ने जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी. समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि सीमांकन, भूमि विवाद, राशन कार्ड, विद्युत समेत अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे थे. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी आरती देवी, पति- दीपक कुमार केसरी ने अपने राशन कार्ड में 4 सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया. शांति कुंवर एवं साचो देवी ने बकोइया गांव के मंझिआंव प्रखंड स्थित सरकारी विद्यालय में रसोईया का कार्य किया एवं मानदेय भुगतान लंबित रहने संबंधित आवेदन दिया. डीसी ने मानदेय भुगतान को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. रमना प्रखंड के सिलदाग निवासी संजय कुमार ठाकुर, पिता- स्व. बैजनाथ ठाकुर ने अपने क्षेत्र के आने जाने वाले रास्ते में सोलर पोल के कारण हो रही आवागमन की समस्या संबंधित आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए रमना बीडीओ को निर्देश दिया गया. इसी तरह कई लोगों ने डीसी के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. डीसी ने सभी समस्याओं का निदान करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/12rc_m_364_12052023_1.jpg"
alt="डीसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक" width="1600" height="1066" /> डीसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक[/caption] गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक की गई. बैठक में डीसी ने गढ़वा जिला को आवंटित किए गए खरीफ 2023 में राज्य योजनान्तर्गत बिरसा बीज उत्पादन विनिमय वितरण तथा फसल विस्तार योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज प्रभेद- पीएनपीएच -24, मक्का बीज प्रभेद- एनएमएच-803 एवं मूंग बीज प्रभेद- आईपीएम -205-7 (विराट) क्रमशः 50-50 विची का उठाव करने के लिए सभी एफपीओ के प्रतिनिधि को अग्रिम डिमांड ड्राफ्ट लगाने का निर्देश दिया. जिससे ससमय बीज आपूर्ति किया जा सके. साथ ही जिले में कार्यरत 13 एफपीओ के सीईओ एवं बीओडी के साथ विस्तृत रूप से अन्य योजनाओं के बारे में चर्चा की गई. साथ ही कैसे एफपीओ को सशक्त किया जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में डीसी द्वारा जिला कृषि कार्यालय से निर्गत तीन एफपीओ रमना, मझिआंव, कांडी को उर्वरक अनुज्ञप्ति का भी वितरण किया गया. उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, शिव शंकर प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड, जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि एवं जिला परामर्शी राखासुमि, गढ़वा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : एलन">https://lagatar.in/elon-musk-appoints-linda-yacarino-as-twitters-new-ceo/">एलन
मस्क ने लिंडा याकारिनो को बनाया ट्विटर की नई CEO [wpse_comments_template]
डीसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक
[caption id="attachment_635510" align="alignnone" width="1600"]alt="डीसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक" width="1600" height="1066" /> डीसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक[/caption] गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक की गई. बैठक में डीसी ने गढ़वा जिला को आवंटित किए गए खरीफ 2023 में राज्य योजनान्तर्गत बिरसा बीज उत्पादन विनिमय वितरण तथा फसल विस्तार योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज प्रभेद- पीएनपीएच -24, मक्का बीज प्रभेद- एनएमएच-803 एवं मूंग बीज प्रभेद- आईपीएम -205-7 (विराट) क्रमशः 50-50 विची का उठाव करने के लिए सभी एफपीओ के प्रतिनिधि को अग्रिम डिमांड ड्राफ्ट लगाने का निर्देश दिया. जिससे ससमय बीज आपूर्ति किया जा सके. साथ ही जिले में कार्यरत 13 एफपीओ के सीईओ एवं बीओडी के साथ विस्तृत रूप से अन्य योजनाओं के बारे में चर्चा की गई. साथ ही कैसे एफपीओ को सशक्त किया जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में डीसी द्वारा जिला कृषि कार्यालय से निर्गत तीन एफपीओ रमना, मझिआंव, कांडी को उर्वरक अनुज्ञप्ति का भी वितरण किया गया. उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, शिव शंकर प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड, जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि एवं जिला परामर्शी राखासुमि, गढ़वा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : एलन">https://lagatar.in/elon-musk-appoints-linda-yacarino-as-twitters-new-ceo/">एलन
मस्क ने लिंडा याकारिनो को बनाया ट्विटर की नई CEO [wpse_comments_template]
Leave a Comment