Search

 
 
 

Latehar News: जन शिकायत निवारण में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के सामने रखा.
 
Latehar News

Latehar: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के सामने रखा.

इसे भी पढ़ें: 

जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. प्रखंड बालूमाथ के गणेशपुर पंचायत निवासी फितनी देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की. 

Uploaded Image

आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही