Ranchi News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ‘रांची गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान रांची में झारखंड आंदोलनकारियों, आदिवासियों, गरीबों, अल्पसंख्यकों, दलितों, असहाय लोगों की सेवा तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया.
इसे भी पढ़ें:
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो ने कहा कि रांची में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाते हुए उपायुक्त का जनसरोकारों के प्रति समर्पण सराहनीय है. इसी को देखते हुए उन्हें ‘रांची गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने कहा कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जाति, पार्टी और धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर आम लोगों के बीच उत्कृष्ट सेवा का कार्य किया है. उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया है.
कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी अन्थन लकड़ा, जिला सचिव अमर भेंगरा, फारूक अहमद, रंजीनी कंडुलना, बेला बलवंती एक्का और परमजीत सिंह चाना समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

