Search

 
 
 

पलामू: डीसी ने किया नवरात्र व्रत, लोगों को दी दशहरा की बधाई

 
Medininagar: पलामू में आमलोगों के साथ खास लोग भी नवरात्र का पाठ कर रहे हैं. इसमें पलामू उपायुक्त शशि रंजन भी हैं. उन्होंने पारंपरिक तरीके से नवरात्र का व्रत रखा है. एकम से उपायुक्त शशि रंजन उपवास में रहकर पारंपरिक तरीके से नवरात्र की पूजा कर रहे हैं. नवरात्र की पूजा करने के बाद उपायुक्त दिन भर फलाहार पर रहते हैं. साथ ही जिले की बागडोर बखूभी संभाल रहे हैं. प्रतिदिन नियमित रूप से कार्यालय भी जा रहे हैं और सरकारी कार्य को निष्पादित भी कर रहे हैं. पलामू उपायुक्त ने नवरात्र करते हुए क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना भी कर रहे हैं. पलामू उपायुक्त ने लगातर डॉट इन और शुभम संदेश से बात करते हुए जिले वासियों को नवरात्र और दशहरा पूजा की बधाई देते हुए अपील किया है कि शांतिपूर्ण और खुशाल वातावरण में नवरात्र त्योहार मनायें. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/important-decision-of-modi-government-the-poor-will-continue-to-get-free-food-grains-till-december-2028/">मोदी

सरकार का अहम फैसला, गरीबों को दिसंबर 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही