Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिया समाधान का निर्देश

Palamu : डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. शिकायतों के निपटारा के लिए डीसी ने संबंधित विभाग को भेज दिया. जनता दरबार में छत्तरपुर से आयी दशरथी नामक महिला ने अपने स्व. पति के बैंक खाते से वृद्धा पेंशन की राशि का निकासी करने के संबंध में आवेदन दिया. वहीं सदर प्रखंड के रजवाडीह से आये दीपनारायण ने भूमि सीमांकन के विषय में आवेदन दिया. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

चैनपुर के संजनी कुमारी को इलाज हेतु दिये 20 हजार रुपये 

जनता दरबार में चैनपुर से आयी संजनी कुमारी ने डीसी को बताया कि वह पिछले 10 माह से छाती के ट्यूमर से पीड़ित है. संजनी ने डीसी को बताया कि वो अपना इलाज स्थानीय डॉ. जी.पी सिंह से करा रही थी, लेकिन बेहतर इलाज को लेकर उसे रांची जाने की सलाह दी गयी है. उन्होंने डीसी को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं की वो अपना इलाज रांची में रहकर करा सके. इसपर उपायुक्त ने संजनी को इलाज के लिए 20 हजार रुपये की मदद की. जनता दरबार में आये विभिन्न फरियादियों के मामलों के निष्पादन के लिए डीसी ने विश्रामपुर सीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट फोन कर मामलों का तेज गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही