Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा जिला के स्थापना दिवस पर DC ने किया वृक्षारोपण

Simdega: सिमडेगा में जिला का 22 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान बाजारटांड़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में डीसी आर. राॅनीटा व पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार सहित जिले के सभी पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया. साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सहित जिले के सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. इस दौरान डीसी ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. अशिक्षा, गरीबी, नक्सल आदि की समस्याएं काफी हद तक कम हुई तो वहीं सड़क, भवन व बिजली की दिशा में बेहतर कार्य किया गया है. डीसी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सिमडेगा जिला काफी अच्छा काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें:  गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-banshidhar-festival-will-be-grand-attractive-and-unprecedented-mithilesh-thakur/">गढ़वा

: भव्य, आकर्षक व अभूतपूर्व होगा बंशीधर महोत्सव – मिथिलेश ठाकुर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-498.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ये रहे मौजूद

मौके पर उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता, आईटीडीए निर्देशक सलन भुईयां, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीपीओ डेविड ए डोडराय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अजय कुमार रजक, अंचल अधिकारी प्रताप मिंज, सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-in-bhalubasa/">जमशेदपुर

: भालूबासा में मानसिक रूप से बीमार युवक ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही