Search

 
 
 

पलामू: डीसी पहुंचे हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय, सुनी लोगों की समस्याएं

 
Medininagar: डीसी शशि रंजन ने गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कैंप कार्यालय में लोगों को संबोधित किया. कहा कि हुसैनाबाद में आयोजित कैंप कार्यालय के माध्यम से जनता से रू-ब-रू होने का अवसर मिला. यहां कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किये. त्वरित निष्पादन योग्य नहीं रहने वालों मामलों को निर्धारित समयावधि में निष्पादन किया जाएगा और संबंधित लोगों को लाभ प्रदान किया जाएगा. कहा कि कैंप कार्यालय के आयोजन से लोगों को अधिकाधिक लाभ प्रदान किया जा रहा है. जनता जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार या अन्य कार्यालयों में जाने से बच पाएंगे. इससे उनका समय एवं पैसा दोनों की बचत होगी. इस समय एवं राशि से आमजन अपने विकास कार्यों में लगा सकेंगे. कैंप कार्यालय के आयोजन से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी. डीसी ने अनुमंडल कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड, अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

डीसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

जीसी शशि रंजन सहित जिले के सभी कार्यालयों को यहां स्थापित कर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जनसमस्याएं सुनी गईं. साथ ही समस्याओं का निष्पादन किया गया. उपायुक्त ने खुद भी समस्याओं को सुना और संबंधित आवेदनों को स्थानांतरित कर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का निर्देश दिया. उपायुक्त के समक्ष देवरीकला के मोहसिन इदरीसी ने जलमीनार मरम्मत कराये जाने संबंधी आवेदन दिए. वहीं हैदरनगर सड़ेया के विजय विश्वकर्मा ने आवेदन देकर पत्नी सुनीता देवी के नाम पर आवंटित अबुआ आवास का निर्माण कराने के लिए आवश्यक पहल करने की‌ मांग रखी. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि जिस जमीन पर आवास का निर्माण किया जाना है, उसपर दूसरे व्यक्ति ने दावा किया है. इसके अलावा दरूआ गांव निवासी अवधेश सिंह ने व्यापार मंडल में बेचे गए धान का पैसा नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया. वहीं सैदाबाद के राजेश कुमार सिंह ने आवेदन देकर जबरदस्ती मकान के निर्माण कार्य को अवरोध किए जाने संबंधी शिकायत की. इसके अलावा अन्य सैकड़ों लोगों ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखी. कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/90-percent-people-in-india-do-not-have-the-power-to-spend-as-per-their-wish10-percent-people-are-running-economy-bloom-ventures/">भारत

की 90 फीसदी जनता के पास अपनी मर्जी से खर्च करने की ताकत नहीं, 10 फीसदी लोग चला रहे अर्थव्यवस्था : ब्लूम वेंचर्स
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही