Search

 
 
 

डीसी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अंचलवार ली लंबित दाखिल-खारिज मामलों की जानकारी

 
Ramgarh : डीसी माधवी मिश्रा ने समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को रामगढ़ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की. डीसी ने विभागवार संबंधित अधिकारियों से अबतक हो चुके कार्यों एवं शेष कार्यों की जानकारी लेने के बाद नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर ससमय योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. वहीं विभिन्न अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को उनके विभाग से संबंधित डीएमएफटी के माध्यम से पूर्ण की जानेवाली योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान डीसी ने अंचल अधिकारियों से अंचलवार लंबित दाखिल-खारिज मामलों की जानकारी ली. वहीं विभिन्न परियोजनाओं में भूमि अधियाचना एफआरए व एनओसी संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने राजस्व कार्यालय एवं संबंधित अंचल अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली. लाभुकों को जमीन अधिग्रहण मुआवजे का भुगतान करने एवं विभिन्न परियोजनाओं को भूमि उपलब्ध कराने के तहत कार्य पूर्ण करने सहित अन्य निर्देश दिए गए. डीसी ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की समीक्षा की. इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा शाखा सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को नियमित रूप से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सर्वे कराकर सभी योग्य लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित कराने का निर्देश दिया. फसल व सुखाड़ राहत योजना के लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए हो रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें : NTPC">https://lagatar.in/dfo-has-been-suppressing-the-order-of-the-center-for-action-on-ntpc-for-two-months/">NTPC

पर केंद्र की कार्रवाई के आदेश को दो महीने से दबाये बैठे हैं DFO
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही