Search

हिट एंड रन मामलों की डीसी ने की समीक्षा, कहा- सभी करें यातायात नियमों का पालन समेत गढ़वा की कई खबरें

साइनेज एवं रोड सेफ्टी का लगाने का दिए निर्देश

Garhwa : जिला में सड़क हादसों को नियंत्रित करने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई. बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने के साथ हीं विगत दिनों में सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए डीसी द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में सर्वप्रथम हिट एंड रन मामलों की डीसी ने समीक्षा की. डीसी ने हिट एंड रन तथा गुड सेमेरिटन पॉलिसी का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने तथा हिट एंड रन से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा कर पीड़ित को शीघ्र मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 75 पर गढ़वा से नजदीक के सभी मुख्य स्थान की दूरी से संबंधित साइनेज, गति सीमा से संबंधित साइनेज एवं रोड सेफ्टी से संबंधित उपकरणों को अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया. मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया कि जिले के कई स्थानों पर साइनेज का अधिष्ठापन कर लिया गया है एवं शेष बचे स्थान पर जल्द ही साइनेज लगाने की कार्रवाई कर ली जाएगी. डीसी ने जिले में अवस्थित तीन ब्लैक स्पॉट अन्नराज घाटी, गुलरिया ढोड़ा एवं बुढ़ापरास के कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी ली एवं अन्नराज घाटी के घुमाव को सीधा करने का निर्देश दिया. एनएच के प्रतिनिधि को वन विभाग से समन्वय बनाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया.

रोड किनारे सूखे पड़े वृक्ष को तत्काल हटाएं

बैठक में डीसी ने जिले में रोड किनारे सूखे पड़े वृक्ष, जिनसे आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है, वैसे वृक्षों का आकलन कर वन विभाग से अनुमति लेते हुए वृक्षों के कटाई का निर्देश दिया. शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी के अधिष्ठापन एवं स्ट्रीट लाइट मरम्मती की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से लिया गया. कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में शहर के सभी मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाने एवं स्ट्रीट लाइट की मरम्मती कर ली गई है. डीसी ने शहर के साफ सफाई एवं सौंदर्य करण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें

बैठक में डीसी ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने को कहा. जिसे लेकर डीसी ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट फ्यूल नहीं देने की अपील की.

सड़कों पर व्हाइट पैच एवं रेडियम लगाने का भी निर्देश

जिले के विभिन्न सड़कों पर व्हाइट पैच एवं रेडियम लगाने का भी निर्देश दिया गया. जिससे खराब विजिबिलिटी में भी सड़कों पर वाहन चलाने में लोगों को सहूलित हो. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए, जिससे सड़क हादसों में नियंत्रण लाया जा सके. बैठक में सिविल सर्जन को ट्रामा सेंटर में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति करने एवं एंबुलेंस की उपलब्धता की जानकारी ली गई. सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले में कई नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है. जल्द ट्रॉमा सेंटर समेत अन्य जरूरी स्थान पर चिकित्सकों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा. वहीं सिविल सर्जन ने बताया गया कि जिले में कुल 26 एम्बुलेंस वर्तमान में उपलब्ध है. मरीज को जरूरी सहायता के लिए 108 नंबर पर संपर्क कर एंबुलेंस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.

डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : डीसी शेखर जमुआर ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन के लिए डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, मुआवजा, योजना का लाभ समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से डीसी ने समस्याएं सुनी एवं यथाशीघ्र समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. सर्वप्रथम भंडरिया प्रखंड के फकीराडीह पंचायत निवासी मोतीलाल यादव ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिस कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पर रहे हैं. इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया है. इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

हाथियों ने घर में रखे अनाज को खाया, फसलों को रौंदा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-50.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : रंका वन क्षेत्र अंतर्गत शिंजो कोरबा टोली में 3:00 बजे भोर में घर में रखे हुए धान को हाथियों ने घर तोड़कर खा लिया. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के मुखिया सोमारु कोरबा तथा रामावतार कोरबा ने बताया कि बड़ी मेहनत मजदूरी के बाद धान को संग्रहित कर बच्चों के लिए जमा किया था. लेकिन गजराज ने हमारे अनाज को खाकर बच्चों के निवाला को छीन लिया है. अब ऐसी स्थिति में वन विभाग के पदाधिकारी से ही मदद की उम्मीद है. राम अवतार कोरबा के अनुसार उसके घर में 30 बोरा धान तथा तीन बोरा मकई रखा था, जिसे हाथियों ने चट कर दिया है. जबकि सोमारु कोरवा का घर तोड़ते हुए खेत में लगे हुए आलू की फसल को बुरी तरह से रौंद दिया. इधर वन विभाग के फॉरेस्टर राजीव कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथियों के एक दल ने रंका अनुमंडल क्षेत्र के नगारी में भी किसानों के खेतों को रौंदा है.

झामुमो के वनभोज में जुटे कार्यकर्ता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/6-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुर पंचायत मुख्यालय के चमघटवा डैम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता की अगुवाई में वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन रंका प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अहमद अली अंसारी ने कहा कि हेमंत की सरकार अपने कार्यकाल के क्रम में अंतिम पायदान पर बैठे हुए लोगों के विकास के लिए सतत प्रयासरत है. मौके पर बसंती पन्ना, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार चंद्रवंशी, झामुमो पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, लीलावती देवी ज्योति लकड़ा बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी,रतन कुमार सिंह, मालती देवी छोटु सिंह खरवार, धर्मेंद्र कुमार पाठक, दीपक कुमार गुप्ता,पप्पू कुमार यादव, राजकिशोर राम, मुखिया जीना देवी, इरफान अंसारी, कार्तिक कुमार पांडेय,लखन सिंह, नौशाद अली राय, अरविंद कुमार सोनी, चुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शम्भु प्रसाद गुप्ता, विश्रामपुर पंचायत के समाजसेवी छोटू सिंह, अंत में धन्यवाद ज्ञापन देवनारायण यादव ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp