Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर गठित कोषांगों की डीसी ने की समीक्षा, दिये कई दिशा-निर्देश

Advertisement
Advertisement
Garhwa : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी शेखर जमुआर ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी एवं अबतक की गई कार्रवाई के निमित विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से एक-एक कर समीक्षा की गई. इनमें मुख्य रूप से पर्सनल एवं कंप्यूटराइजेशन सेल, इलेक्टोरल सेल एवं EVM मैनेजमेंट सेल, ट्रेनिंग सेल, MCC, MCMC, लॉ एंड ऑर्डर सेल, कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, स्वीप सेल, आईटी सेल, पोस्टल बैलट, EDC सेल, मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल, मेटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेल, कंट्रोल रूम एवं हॉटलाइन सेल, ऑब्जर्वर सेल, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सेल, स्ट्रॉन्ग रूम सेल, एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्यूनिकेशन प्लान सेल, जिला डॉक्यूमेंटेशन सेल, नॉमिनेशन एवं रिसीविंग सेल, एमसीएमसी सेल, वेलफेयर सेल एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन सेल की बिंदुवार समीक्षा की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उक्त कोषांगों के संबंधित नोडल ऑफिसर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनिवार्य रूप से सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अपने अधीनस्थ पदाधिकारी/कर्मियों को सुनिश्चित करें. साथ ही सभी को सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया. चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की बात कही गई. मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर भी डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को स्वीप एक्टिविटी के तहत चुनाव पाठशाला समेत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन कराने का निर्देश दिया. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से भी अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक जिले के योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे जिले के मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. इसके अलावा MCC घोषणा के बाद की जाने वाली कार्रवाई पर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए. इस बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय समेत विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे.

सहज कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय शिविर आयोजित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/16-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : जिले के रंका अनुमंडल सदर प्रखंड के प्रशिक्षण भवन में तीन दिवसीय सहज कार्यकर्ता का शिविर का आयोजन में किया गया. कार्यक्रम में जानकारी देते हुए रंका के समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे क्षेत्र में विकास योजनाओं के देखने के लिए किसी प्रकार की कोई कमेटी गठित नहीं है. अब यह कार्यकर्ता पंचायत से लेकर प्रखंड से होने वाली विकास योजनाओं का सतत मूल्यांकन कर पाएंगे और सरकार का इसका प्रतिवेदन समर्पित करेंगे, ताकि योजना में पारदर्शिता बनी रहे. मौके पर पंचायती राज समन्वयक कीर्ति गुप्ता, सोशल मोबिलाइजर रशीदा खातून, रोजगार सेवक अर्पण बाखला, स्वयंसेवक सहित काफी संख्या में लोग थे. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinets-decisions-200-units-of-free-electricity-to-tana-bhagat-families-increased-dress-allowance-of-state-employees-gifts-to-students/">चंपाई

कैबिनेट के फैसलेः टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का बढ़ा पोशाक भत्ता, छात्रों को गिफ्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही