Latehar : डीसी भोर सिंह यादव ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में उग्रवादी हिंसा अनुकंपा समिति व कारा सुरक्षा की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में उग्रवादी हिंसा के आश्रितों के पांच आवेदनों की समीक्षा की गयी. विचार-विमर्श के बाद समिति द्वारा 05 में से 03 आवेदनों की अनुशंसा की. कारा सुरक्षा की बैठक के क्रम में डीसी ने मंडल कारा, लातेहार में रखे गए बंदियों की संख्या, जेल भवन की वर्तमान स्थिति, पानी, भोजन व शौचालय आदि की जानकारी ली. डीसी ने मंडल कारा में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली और सभी सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कारा अधीक्षक से कारा सुरक्षा की अन्य जानकारी ली. सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त टीम गठित कर मंडल कारा का औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया. बैठक में एसपी अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार व स्थापना उप समाहर्ता जितेन्द्र कुमार गुप्ता समेत अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:
RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत [wpse_comments_template]
डीसी ने की अनुकंपा समिति व कारा सुरक्षा की समीक्षा, दिये कई निर्देश
Leave a Comment