Search

 
 
 

लातेहार: डीसी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

 
Latehar: उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सिविल सर्जन डा अवधेश कुमार सिंह को से जिले में हुए एएनसी एवं संस्थागत प्रसव के संख्या की जानकारी लिया तथा उनकी संख्या में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले में संचालित कुपोषण उपचार केंद्रों में कुपोषित बच्चों के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी लिया. डीसी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों से समन्वय बना कर कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती करवा कर उनका उचित उपचार करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - शराब">https://lagatar.in/liquor-policy-scam-sc-refuses-to-grant-interim-bail-to-kejriwal-in-corruption-case/">शराब

नीति घोटाला :भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से SC का इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही