Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में डीसी ने की योजनाओं की समीक्षा , जानकारी ली

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार को जिले की विभिन्न पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा समाहरणालय के सभागार में की. उन्होंने बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1 एवं 2, धनबाद नगर निगम तथा माडा द्वारा संचालित पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली तथा प्रगति की समीक्षा की. बैठक में धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना फेज 1 एवं 2, जेएनएनयूआरएम के तहत संचालित योजना, जल जीवन मिशन इत्यादि के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें -रिम्स">https://lagatar.in/the-young-man-jumped-from-the-third-floor-of-rims-died-during-treatment/123481/">रिम्स

के तीसरे तल्ले से युवक ने लगायी छलांग, इलाज के दौरान मौत

पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता

उपायुक्त ने इस दौरान कहा कि पेयजल एक बुनियादी आवश्यकता है. अतः पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता में रखना हम सभी का दायित्व है. इसलिये वर्तमान व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता है. उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा कि यदि कोई समस्या होती है तो अविलंब अवगत कराएं, ताकि समय पर समस्या का समाधान किया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही