Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं की समीक्षा समेत लातेहार की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के दिये निर्देश 

Latehar : डीसी हिमांशु मोहन ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी मुख्य रूप से उपस्थित थीं. बैठक में पेयजल स्त्रोत व चापाकलों की स्थिति व चापाकलों की मरम्मति के अलावा अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चयनित संवेदकों से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो को दिया. उन्होंने कहा कि अगर कार्य में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो डीसी कार्यालय को अवगत कराएं, ताकि समस्या का निष्पादन समय पर किया जा सके. बैठक में डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य की जानकारी ली और हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिये. बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जिला गोपनीय प्रभारी श्रेयांश, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कई संवेदक आदि उपस्थित थे.

लातेहार : अंचलाधिकारी को दी गयी विदाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-50.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सदर अचंलाधिकारी रूद्र प्रताप को उनके स्थानांतरण के उपरांत प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरी में तबादला एवं सेवानिवृति एक सहज व सामान्य प्रक्रिया है. कार्यों का निवर्हन करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान जाना ही होता है. उन्होंने अंचलाधिकारी के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि वे एक व्यवहारिक अधिकारी रहे हैं. वैश्विक कोरोना महामारी काल में उन्होंने सराहनीय कार्य किया. इसके लिए वे याद किये जायेंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने कहा कि उन्हें श्री प्रताप के साथ कार्य कर बहुत कुछ सीखने को मिला. ये व्यवहार कुशल अधिकारी हैं. कार्यक्रम में संबोधित करने के दौरान सीओ रुद्र प्रताप भावुक हो गये और कहा कि लातेहार की स्मृतियां सदैव उनके साथ रहेगी. कार्यक्रम में उन्होंने नये अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष को प्रभार सौंपा. मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मुखिया सुनीता देवी व झामुमो नेता अशोक कुमार पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लूटपाट">https://lagatar.in/5-criminals-including-minor-arrested-for-planning-robbery/">लूटपाट

की योजना बनाते नाबालिग समेत 5 अपराधी धराये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही