Search

डीसी ने की आपूर्ति और खनन विभाग की समीक्षा की, दिये कई दिशा-निर्देश

शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश  

Medininagar : डीसी शशि रंजन ने सोमवार को आपूर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी श्री रंजन ने विभिन्न एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने एनएफएसए, ग्रीन कार्ड, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना, आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना आदि की प्रखंडवार समीक्षा कर शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये. इसके पूर्व उन्होंने डीएसओ प्रीति किस्कू से जिले में विभिन्न कार्डधारियों की संख्या, गोडाउन से डीलर तक राशन पहुंचाने वाले वाहनों की संख्या की जानकारी ली.

ग्रीन राशन कार्ड के पेंडिंग व धोती-साड़ी वितरण योजना की हुई समीक्षा 

डीसी ने ग्रीन राशन कार्ड के पेंडिंग आवेदनों की प्रखंडवार समीक्षा की. उन्होंने सभी बीएसओ को उनके लॉगिन में पड़े आवेदनों का वेरिफिकेशन करने के बाद डीएसओ लॉगिन में भेजने की बात कही.उन्होंने कहा कि वैलिड डॉक्यूमेंट के बगैर डीएसओ लॉगिन में आवेदन भेजने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसी तरह डीसी ने सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना अंतर्गत धोती-साड़ी लुंगी का वितरण ससमय करने के निर्देश दिये. इसके अतिरिक्त डीसी ने शत- प्रतिशत आधार सीडिंग पर बल दिया. उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पीवीटीजी परिवारों को ससमय खाद्यान्न उपलब्ध करवाने की बात कही. उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर उपरोक्त के अलावे सभी एजीएम व एमओ सहित एफसीआई के अकाउंटेंट पंकज तिवारी व आपूर्ति विभाग के अंजय पांडेय उपस्थित थे.

अवैध खनन पर रोक लगाने के डीसी ने दिये निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में डीसी ने पूर्व में अवैध खनन की रोकथाम की दिशा में किये गये कार्रवाई की समीक्षा की. डीसी ने सभी सीओ को जिले में अवैध खनन स्थलों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उन्होंने सभी सीओ व थाना प्रभारियों को अवैध माइनिंग को लेकर इंडिविजुअल रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही. डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये. इसके अलावे उन्होंने डीएमओ व परिवहन विभाग को आपसी समन्वय से बिना नंबर व ओवरलोड वाहनों की जांच करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही. डीसी ने क्रशरों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के भी निर्देश दिये. बैठक में डीसी, एसपी रिष्मा रमेशन, सदर व छत्तरपुर एसडीओ, सभी सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-cited-technical-fault-in-the-helicopter-as-the-reason-for-not-going-to-hazaribagh-expressed-regret-and-congratulated/">मुख्यमंत्री

हेमंत ने हजारीबाग नहीं जाने का कारण हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बतायी, खेद जताया, युवाओं को बधाई भी दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//