Search

 
 
 

डीसी ने की कल्याण विभाग की समीक्षा, योग्य छात्रों को तय समय में स्कॉलरशिप का लाभ देने का निर्देश

 
Medininagar : डीसी सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने गुरुवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. डीसी कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डीसी श्री रंजन ने पोस्ट मैट्रिक, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना, वैधिक सहायता योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान चाहरदिवारी योजना, सरना स्थल घेराबंदी योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर उचित निर्देश दिये.

प्रखंडवार कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण की समीक्षा की 

डीसी ने समीक्षा के दौरान एक-एक कर सभी प्रखंडों में जारी अल्पसंख्यक कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण की जानकरी ली. साथ ही लाभुक समिति का चयन हुआ है या नहीं इससे भी अवगत हुए. इसी क्रम में उन्होंने पाटन के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को स्थल का भौतिक रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इसी तरह उन्होंने धुमकुड़िया भवन निर्माण, बिरसा आवास योजना, सरना स्थल की घेराबंदी आदि की भी जानकरी ली एवं बिरसा आवास निर्माण में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने पर बल दिया. उन्होंने सभी ब्लॉक, कल्याण पदाधिकारी को निर्माणाधीन सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करने की बात कही.उन्होंने कहा कि सभी तरह के स्कॉलरशिप योग्य छात्रों को तय समय सीमा के भीतर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत भवन निर्माण के सहायक अभियंता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : ‘प्रिंसिपल">https://lagatar.in/principal-says-dirty-talk-take-action/">‘प्रिंसिपल

साहब करते हैं गंदी-गंदी बात, करें कार्रवाई’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही