Search

 
 
 

रामगढ़: डीसी ने की आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा

 
Ramgarh:  उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने उपायुक्त को धान आदि प्राप्ति के विरुद्ध किए गए भुगतान की जानकारी दी. उपायुक्त ने शेष बचे किसानों को जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया. गरीब एवं योग्य लोगों को राशन कार्ड के लाभ से आच्छादित करने के लिए उपायुक्त ने वैसे लाभुक जो राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करने की योग्यता नहीं रखते हैं उसके बावजूद भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं उनसे जुर्माना वसूलते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विशेष कैंप आयोजित कर राशन कार्ड के लाभुकों का लंबित आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, हरा राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मंत्री दाल-भात योजना आदि की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए. इसे भी पढ़ें - खत्म">https://lagatar.in/wait-is-over-monsoon-reached-jharkhand-rainfall-reduced-by-65-percent/">खत्म

हुआ इंतजार, मॉनसून पहुंचा झारखंड, जून में 65 फीसदी कम हुई बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही